उत्तराखंड: चौखुटिया में हैवानियत की हदें पार, रेप के बाद नाबालिग की आंख फोड़ी

अल्मोड़ा के चौखुटिया में कांग्रेस के कार्यकर्ता ने बेरहमी से किया नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म। रेप के बाद नाबालिग की फोड़ी आंख।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Almora News: Misbehave with girl in Chaukhutia
Image: Misbehave with girl in Chaukhutia

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के चौखुटिया में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। द्वाराहाट में एक शख्स के ऊपर नाबालिक लड़की के घर में घुसकर और उसके हाथ पैर बांधकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। यह बताया जा रहा है कि आरोपी यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता है। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म के बाद लड़की की एक आंख भी फोड़ डाली। नाबालिक के जीजा की तरफ से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय विधायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया और आरोपी युवक को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इस बर्बरता के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच रखा है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: नदी में कूदे प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी बच गया, प्रेमिका लापता..अब हुआ बड़ा खुलासा
चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त जानकारी देते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक चौखुटिया के गणाई क्षेत्र में बीते रोज यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता और आरोपी युवक नाबालिक को घर में अकेला देख घर में घुस गया और उसने पीड़िता के साथ बेरहमी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने लड़की के हाथ-पैर बांधने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और दुष्कर्म करने के दौरान उसने पीड़िता की बर्बरता से आंख भी फोड़ डाली। हादसे के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल रखी है। नाबालिग के जीजा की तरफ से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं चौखुटिया के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रंगीला ने यह आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के लोग इस मामले को दबाने में जुटे हुए हैं जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने थाने में नारेबाजी करते हुए खूब हंगामा किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।