उत्तराखंड में भीषण हादसा, ट्रक ने स्कूटी को रौंदा..नाबालिग बच्चे और बच्ची की मौत

सड़क संकरी होने के कारण स्कूटी चालक स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Rishikesh News: Truck hit Scooty in Rishikesh
Image: Truck hit Scooty in Rishikesh

ऋषिकेश: ऋषिकेश के आइडीपीएल पुलिस चौकी क्षेत्र के बीरपुर खुर्द में गुरुवार शाम एक डंपर के पिछले टायर के नीचे आकर स्कूटी सवार एक किशोर और किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उस को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार, घटना बीरपुर खुर्द वीरभद्र गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, डंपर और स्कूटी दोनों एक ही दिशा में मुख्य मार्ग की ओर जा रहे थे। सड़क संकरी होने के कारण स्कूटी चालक स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा। स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। स्कूटी सवार किशोर और किशोरी दोनों डंपर के टायर के नीचे आकर कुचल गए। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि किशोर की पहचान विकास (17 वर्ष) पुत्र हेमराज गौड़ चंद्रभागा बस्ती ऋषिकेश और किशोरी की पहचान मोनिका (16 वर्ष) पुत्री मनोज मंडल निवासी विश्वकर्मा चौक चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को एम्स की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 500 रुपये में पटवारी ने बेच दिया ईमान, रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल