Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: जिस उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है, वहां स्वरोजगार के नाम पर कुछ लोग देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। मांस की दुकानों के नाम देवी-देवताओं के नाम पर रखे जा रहे हैं। मामला टिहरी गढ़वाल के धनौल्टी का है। जहां थत्यूड़ बाजार में देवी-देवताओं के नाम पर मीट की दुकान खोलने को लेकर लोगों में गुस्सा है। लोगों ने थत्यूड़ व्यापार मंडल से इसकी शिकायत भी की है, लेकिन कार्रवाई अब तक नहीं हुई। थत्यूड़ बाजार के पास एक जगह है सुक्टयाणा बाजार। यहीं पर व्यापार मंडल थत्यूड़ की नाक के नीचे एक मीट की दुकान खोली गई है। जिसको लेकर लगातार विवाद हो रहा है। विवाद की वजह है दुकान पर लिखा गया नाम। मीट की दुकान का नाम 'लक्ष्मी मां काली मटन चिकन शॉप' रखा गया है।