Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: राज्य सरकार ने कोरोना की तीसरे लहर की आशंका को देखते हुए कांवड़ यात्रा पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। सरकार ने यह घोषणा कर दी है कि पिछले साल की तरह इस वर्ष भी उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा नहीं होगी। सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद भी भारी संख्या में बाहरी राज्यों से कांवड़ यात्री गंगाजल लेने के लिए देवभूमि पहुंच रहे हैं। कोरोना के बीच में कावड़ियों का उत्तराखंड में आना घातक साबित हो सकता है। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कांवड़िए गंगाजल लेने के लिए उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। कुछ पर्यटक होने का बहाना बनाकर वाहनों के जरिए गंगोत्री तक पहुंच रहे हैं। प्रशासन के लाख मना करने के बावजूद यह लोग मान नहीं रहे हैं और बड़ी संख्या में उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। बता दें कि उत्तरकाशी पुलिस ने बीते 2 दिनों में उत्तरकाशी के गंगोत्री में गंगाजल लेने के लिए पहुंचे 30 कांवड़ियों के चालान काटे। बीते शुक्रवार को उत्तरकाशी पुलिस ने 10 कांवड़ियों के चालान काटे जबकि शनिवार को हर्षल थाना पुलिस ने 8 कांवड़ियों के चालान काटे। 2 दिनों के अंतराल में उत्तरकाशी पुलिस ने 30 कांवड़ियों के चालान काट दिए हैं।