58 साल के सुमेर सिंह श्रीनगर वन विभाग में तैनात थे। देर शाम सुमेर सिंह किसी स्कूटी सवार से लिफ्ट लेकर घर की ओर आ रहे थे, तभी उनके साथ हादसा हो गया। पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Deputy Ranger Sumer Singh dies in Srinagar
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ की सड़कें पहले ही बदहाल हैं, उस पर बारिश की वजह से कोढ़ में खाज जैसे हालात बने हुए हैं। जगह-जगह सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें बेगुनाह अपनी जान गंवा रहे हैं। एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर से आई है, जहां एक्सीडेंट में डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह की मौत हो गई। 58 साल के सुमेर सिंह श्रीनगर वन विभाग में तैनात थे। जानकारी के मुताबिक सुमेर सिंह देर शाम किसी स्कूटी सवार से लिफ्ट लेकर घर की ओर आ रहे थे, तभी गड्ढे में स्कूटी स्लिप होने से वह सड़क पर गिर गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सुमेर सिंह को स्कूटी पर लिफ्ट देने वाला शख्स कौन था, इस बारे में अब तक सूचना नहीं मिली है। स्कूटी चालक घटना के बाद से फरार है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: पुलिस पर गंभीर आरोप, थाने में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, मचा हंगामा
डिप्टी रेंजर सुमेर सिंह न्यू कालोनी श्रीनगर में रहते थे। बीती शाम उन्होंने कीर्तिनगर में एक शख्स से लिफ्ट मांगी थी। स्कूटी चालक तेजी से स्कूटी चला रहा था। जैसे ही स्कूटी कीर्तिनगर और श्रीनगर के बीच भक्तियाना माल ढईया के पास पहुंची, रास्ते में अचानक गड्ढा आ गया। स्कूटी स्लिप हो गई। जिससे स्कूटी पर सवार सुमेर सिंह और चालक सड़क पर गिर गए। इस दौरान सुमेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन स्कूटी चालक उन्हें सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सुमेर सिंह बच नहीं सके। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सुमेर सिंह के अचानक निधन से क्षेत्र में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस स्कूटी चालक की तलाश कर रही है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।