Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुड़की: लालच बुरी बला है। हम ये लाइन अक्सर सुनते हैं, लेकिन इस पर अमल नहीं करते। अगर हरिद्वार के हजारों लोगों ने इस बात पर जरा भी विचार किया होता, तो उनकी गाढ़ी कमाई यूं न लुटती। इन लोगों ने एक निजी बीमा कंपनी में पैसे लगाए थे। कंपनी ने कहा कि वो साढ़े तीन साल के भीतर उनकी रकम को दोगुना करके देगी, लोग भी झांसे में आ गए और आंख तब खुली जब कंपनी वाले दफ्तर पर ताला जड़कर रातों रात फरार हो गए। बीमा कंपनी ने लोगों को लालच देकर दस करोड़ से ज्यादा की रकम हड़प ली। मामला अब पुलिस के पास है। घटना रुड़की के लक्सर की है। यहां लगभग छह साल पहले एक निजी बीमा कंपनी ने लक्सर नगर में अपना कार्यालय खोला था। कंपनी ने दावा किया था कि वह ग्राहकों को साढ़े तीन साल के भीतर उनकी रकम को दोगुना करके देगी। कंपनी ने स्थानीय लोगों को एजेंट के तौर पर नियुक्ति भी दी।