अगर हो सके तो ज्यादा से ज्यादा इस खबर को शेयर कीजिएगा। आज सवाल पहाड़ के एक बेहद गरीब परिवार का है, जो बीते 2 सालों से गौशाला में रहने को मजबूर है।
-
श्रीकांत उनियाल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Pauri Garhwal Goda Devi needs help
पौड़ी गढ़वाल: हमारी आपसे सबसे पहली अपील ये है कि अगर हो सके तो ज्यादा से ज्यादा इस खबर को शेयर कीजिएगा। आज सवाल पहाड़ के एक बेहद गरीब परिवार का है, जो बीते 2 सालों से गौशाला में रहने को मजबूर है। मां बेटी और बेटा पिछले 2 साल से गौशाला में रहने को मजबूर है। यह दुख भरी कहानी है गोडा देवी की। गोडा देवी पौड़ी गढ़वाल की बीरोंखाल ब्लॉक के ग्राम सभा कांडा तल्ला के घुरदेऊ गांव की रहने वाली हैं। परिवार किस कदर मुश्किलों के साथ जी रहा है, इसका अंदाजा आप खुद तस्वीर देख कर लगा सकते हैं। दरअसल इस परिवार में एकमात्र कमाने वाले परिवार के मुखिया का देहांत कई साल पहले हो गया था। मां जैसे तैसे करके अपने बच्चों को पाल रही है। उधर बच्चे दिहाड़ी मजदूरी करने के लिए मजबूर हैं और खुद के लिए बड़ी मुश्किल से ही एक वक्त का खाना जुटा पाते हैं। शासन प्रशासन को शायद इस परिवार के पास पहुंचने में वक्त लगे लेकिन उससे पहले हम सभी को इस परिवार की मदद करनी चाहिए। कुछ भले लोगों के द्वारा इस परिवार के लिए मकान बनाने की व्यवस्था शुरू की गई है। मकान बनाने में खर्च लगभग ढाई लाख रुपए का आ रहा है। लोगों की मदद से अब तक 90 हजार रुपये एकत्र हो सके हैं। ऐसे में हमारी आप से अपील है कि जितना हो सके इस परिवार के लिए दुआएं कीजिएगा। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दारू पीकर फुल स्पीड में बस चलाने लगा ड्राइवर, 40 यात्रियों की जान पर बन आई
अगर हो सके तो इस परिवार की आर्थिक मदद कीजिएगा। सबसे जरूरी बात की इस खबर को शेयर जरूर कीजिएगा क्योंकि आपका एक शेयर इस परिवार का भविष्य सुधार सकता है। हम आपको अकाउंट डिटेल दे रहे हैं और इसके साथ ही अधिक जानकारी के लिए श्रीकांत उनियाल का नंबर दे रहे हैं, जो इनकी मदद कर रहे हैं। हम श्रीकांत उनियाल जैसे उत्साही युवाओं का धन्यवाद करते हैं, जो अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जन सरोकारी मु्द्दों के लिए खड़े रहते हैं।
Goda devi
Ac 33546907514
IfSC SBIN0005482
अधिक जानकारी के लिए आप श्रीकांत उनियाल के फोन नंबर +91 95829 06038 पर बात कर सकते हैं। एक बार फिर से हमारी अपील है कि ज्यादा से ज्यादा मदद करें, हो सक तो खबर शेयर जरूर करें।