मोहिनी राणा ने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित चौथी नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। आप भी उन्हें बधाई दें।
-
Komal Negi
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Mohini Rana won silver medal in boxing
रुद्रप्रयाग: पहाड़ की जिंदगी मुश्किल ही सही, लेकिन यहां की जुझारू बेटियां इन मुश्किलों पर जीत हासिल करने का हुनर खूब जानती है। तमाम बाधाओं को पार कर उत्तराखंड की बेटियां खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, प्रदेश का नाम रौशन कर रही हैं। रुद्रप्रयाग की रहने वाली मोहिनी राणा पहाड़ की ऐसी ही होनहार बेटियों में से एक हैं। मोहिनी ने चौथी नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। जिले में भी मोहिनी की जीत का शानदार जश्न मनाया गया। उन्हें बधाई दी गई। चलिए अब आपको मोहिनी के बारे में थोड़ी और जानकारी देते हैं। ऊखीमठ विकासखंड में एक दूरस्थ गांव है ब्यूंखी। मोहिनी राणा इसी ब्यूंखी गांव में रहती हैं। पिताजी सुरेंद्र सिंह राणा रेलवे पुलिस में कार्यरत हैं और माता गृहणी हैं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने और भूस्खलन का अलर्ट
मोहिनी की बचपन से ही खेलों में रुचि रही। खासकर वो बॉक्सिंग के क्षेत्र में खूब नाम कमाना चाहती हैं। माता-पिता ने भी मोहिनी को हमेशा सपोर्ट किया। इस तरह मोहिनी ने बॉक्सिंग में अपने सफर की शुरुआत की और रिंग में पसीना बहाने लगीं। हाल में उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित चौथी नेशनल यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 में हिस्सा लिया। जिसमें मोहिनी रजत पदक जीतने में कामयाब रहीं। क्षेत्रवासियों ने भी पहाड़ की होनहार बिटिया की उपलब्धि पर खुशी जताई, उन्हें बधाई दी। केदारनाथ के विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष सीपी भट्ट, जिपं सदस्य विनोद राणा ने मोहनी को शुभकामनाएं देकर उनका हौसला बढ़ाया। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से भी मोहिनी को ढेरों बधाई, उनकी सफलता का सफर यूं ही जारी रहे, हम यही कामना करते हैं।