Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड का टिहरी क्षेत्र। 17 जुलाई को यहां करास गांव में रहने वाली एक युवती घर से गायब हो गई थी। परिजन परेशान थे, उसकी खोजबीन कर रहे थे। अब युवती की लाश पौड़ीखाल क्षेत्र में जंगल में पेड़ पर फंदे के सहारे लटकी मिली। साथ में एक युवक की लाश भी मिली है। घटना हिंडोलाखाल क्षेत्र की है। जहां करास गांव में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिले। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही है। दोनों शव सड़-गल चुके थे, जिससे लगता है कि दोनों की मौत काफी पहले हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले ग्रामीण ने पौड़ीखाल क्षेत्र में युवक व युवती के शव पेड़ पर फंदे के सहारे लटके होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कारस गांव के पास जंगल में युवक-युवती के शव काफल के पेड़ पर लटके मिले।