Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
कोटद्वार: एक तरफ भारतीय महिला हॉकी टीम और दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के मजबूत होकर टीम। भारतीय टीम के हौसले पहले से मजबूत थे और इस टीम ने आधुनिक ओलंपिक के 124 साल के इतिहास में आज तक का सबसे बड़ा उलटफेर किया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी महाशक्ति कहलाने वाली टीम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम की तरफ से ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को अपने खेल के बीच बांधे रखा। ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास कोई भी मौका नहीं था, जिसे वो गोल में तब्दील कर सके। इसी के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। कप्तान और रानी रामपाल की शानदार नेतृत्व की बदौलत भारतीय महिला टीम ने मजबूती के साथ ऑस्ट्रेलिया जैसी धाकड़ टीम का सामना किया। अब उम्मीदें और भी जगी हैं। उम्मीद करते हैं कि अब गोल्ड पर गोल लगेगा। इसके साथ ही भारतीय महिला टीम के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई है। सभी भारतीय टीम को बधाई दे रहे हैं। आप भी दें