Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम में यूपी के बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने जिस तरह का बर्ताव किया, उससे देवभूमि के लोग आहत हैं। सांसद धर्मेंद्र कश्यप के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं। धरना-प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। विधायक गोविंद सिंह कुंजवाज भी धरने पर बैठे हैं। उन्होंने धर्मेंद्र कश्यप पर देवभूमि और पंडिताचार्यों का अपमान करने का आरोप लगाया। यहां आपको पूरा मामला भी जानना चाहिए। घटना शनिवार की है। यूपी के बरेली स्थित आंवला से बीजेपी सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपने साथी मोहन राजपूत और सुनील तायल संग शाम को जागेश्वर धाम आए थे। इन लोगों को पहले ही बता दिया गया था कि कोविड-19 नियमों के तहत शाम 6 बजे के बाद पूजा नहीं होगी। पुजारियों का आरोप है कि सांसद कश्यप पूजा के बाद मंदिर से बाहर आने के बजाय इधर-उधर घूमते रहे। पुरोहितों ने एतराज जताया तो उन्होंने खुद को बीजेपी सांसद बताते हुए हनक दिखाई। कश्यप को मंदिर के भीतर देख दूसरे श्रद्धालु भी मंदिर में एंट्री देने की जिद करने लगे।