ओलंपिक: हॉकी वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम से हारा भारत, ब्रॉन्ज मेडल जीतने की उम्मीद बरकरार

भारत को विश्व विजेता बेल्जियम के आगे 5-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी है। इसके साथ ही भारत के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
olympic semifinal hockey: Belgium beat India in the Olympic semi-finals
Image: Belgium beat India in the Olympic semi-finals

कोटद्वार: ओलंपिक से भारतीय हॉकी प्रेमियों के लिए बडी खबर है। टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मैच में भारत को विश्व विजेता बेल्जियम के आगे 5-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी है। इसके साथ ही भारत के फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया है। हालांकि अभी भारत कांस्य पदक अपने नाम कर सकता है। अब ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच मैच होना है। इस मैच में जो भी टीम हारेगी उसे भारतीय टीम के खिलाफ प्लेऑफ यानी कांस्य पदक वाले मैच के लिए खेला होगा। 5 अगस्त को यह मुकाबला होगा और देखना है कि भारतीय टीम क्या इस बार ओलंपिक में कोई पदक लेकर आएगी? 49 साल के बाद भारतीय टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची थी। अब यह टीम ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से कांस्य पदक के लिए बढ़ेगी। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने गोल किए। बेल्जियम के लिए अलेक्सांद्र हेंड्रिक्स ने तीन गोल किए जबकि लोइक फैनी लयपर्ट ने एक और जॉन डोहमेन ने एक गोल किया। भारत ने आखिरी बार मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था लेकिन यतीम म्यूनिख ओलंपिक में 1972 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची थी। देखना है कि भारतीय टीम इस बार कोई मेडल लाती है या नहीं।



यह भी पढ़ें - कुमाऊं रेजीमेंट के जांबाज ने ओलंपिक में जीता दुनिया का दिल, 8 टांके लगे लेकिन रिंग नहीं छोड़ा