रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी ने दिखाया रौद्ररूप, 15 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तक पहुंचा पानी का लेवल

नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि मूर्ति का सिर्फ सिर दिखाई दे रहा है। भगवान शिव की यह प्रतिमा नदी से 20 मीटर दूर स्थित है। जिले में 10 से अधिक मोटर मार्ग बंद हैं।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
alaknanda river water level rudraprayag: Alaknanda river water level rises in Rudraprayag
Image: Alaknanda river water level rises in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: भारी बारिश के चलते उत्तराखंड में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदियां उफान पर हैं। देहरादून में बिंदाल नदी के बढ़े हुए जलस्तर ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। इस बीच एक डराने वाली तस्वीर रुद्रप्रयाग से आई है। जहां अलकनंदा का रौद्र रूप देख लोग डर से सिहर गए हैं। रुद्रप्रयाग में नदी किनारे स्थित सभी घाट जलमग्न हो चुके हैं। नदी का पानी बीस मीटर दूर स्थित 15 फीट ऊंची शिव मूर्ति तक पहुंच गया है। नदी का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि मूर्ति का सिर्फ सिर दिखाई दे रहा है। यह मूर्ति अलकनंदा नदी से कई मीटर दूर स्थित है। पानी के बहाव ने प्रतिमा को पूरी तरह ढक दिया है। भगवान शिव की मूर्ति का सिर्फ सिर नजर आ रहा है। यहां अलकनंदा नदी खतरे के निशान से दो मीटर नीचे बह रही है। बदरीनाथ धाम से बहने वाली अलकनंदा के इस रूप ने लोगों को बुरी तरह डरा दिया है। खासकर नदी किनारे बसे लोगों को अनहोनी की आशंका सता रही है। प्रदेशभर में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, नदियां उफान पर हैं।

यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग: चोपता जाने वाले ध्यान दें, भारी बारिश के बाद बुरी तरह धंसी सड़क..देखिए वीडियो
रुद्रप्रयाग में भी अलकनंदा के किनारे स्थित घाटों का कुछ अता-पता नहीं है। मलबे की वजह से घाटों को भारी क्षति पहुंची है। घाटों की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। घाटों पर आवाजाही करने पर रोक लगा दी गई है। अगर बरसात इसी तरह जारी रही तो शीघ्र ही नदी किनारे रह रहे लोगों से घर खाली कराये जाएंगे। बात करें मौसम की तो आज भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बारिश की वजह से रुद्रप्रयाग जिले में 10 से अधिक मोटर मार्ग बंद हैं। यमुनोत्री हाईवे पर मलबा और बोल्डर आने से खरादी के पास हाईवे बाधित हो गया है। बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही थमी हुई है।