उत्तराखंड: 1 साल पहले हुई थी लव मैरिज, पति ने की खुदकुशी..पेड़ से लटकी मिली पत्नी की लाश

अभी इन दोनों की शादी को करीब 1 साल हुआ था। इस डबल सुसाइड की वजह क्या है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
udham singh nagar news: Deepa and viplav commit suicide in Udham Singh Nagar
Image: Deepa and viplav commit suicide in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सितारगंज के बैकुंठपुर में रहने वाले एक पति पत्नी ने आत्महत्या कर दी है। अभी इन दोनों की शादी को करीब 1 साल हुआ था। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज के बैकुंठपुर में रहने वाले 26 साल के विप्लव की शादी 1 साल पहले दीपा से हुई थी। दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। दोनों के परिजनों ने विवाह को मानने से इनकार कर दिया था। घर वालों की नाराजगी के बाद पकि-पत्नी सुरेंद्र नगर के एक व्यक्ति के यहां किराए पर रहने लगे थे। विप्‍लव सिडकुल में नौकरी करता था। मंगलवार को काम से लौटने के बाद विप्लव पत्नी को लेकर बाजार आया था। शाम को बाजार से घर जाने के बाद विप्लव ने जहर पी लिया। जैसे ही इस बात का पता चला तो हड़कंप मच गया। मकान मालिक व अन्य लोग उसे नगर के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - हे भगवान! उत्तराखंड में अब महिलाएं भी बेचने लगी ड्रग्स, स्कूटी में स्मैक बेच रही महिला गिरफ्तार
इसी दौरान विप्लव और दीपा के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। परिजन रात को उसे सितारगंज एक अस्पताल ले गए। देर रात विप्लव की मौत हो गई। जिसके बाद विप्लव के परिजन शव को बैकुंठपुर ले गए। सूचना पर पुलिस ने रात को बैकुंठपुर पहुंचकर विप्लव के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना था कि रात को ही विप्लव की पत्नी दीपा वहां से चली गई। बुधवार सुबह करीब छह बजे टैगोर नगर क्षेत्र निवासी रतन दास के खाली पड़े मकान के पास पानी के तालाब के किनारे आम के पेड़ पर दीपा का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। इस घटना से आस-पास के इलाके में माहौल गमगीन है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। 1 साल पहले हुई शादी का इतना भयावह अंत आखिर कैसे हुआ? आखिर क्यों पति और पत्नी ने यह जानलेवा कदम उठाया? सवाल कई है और इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल पाएगा।