गढ़वाल से दुखद खबर,,पति ने नदी में लगाई छलांग, पत्नी ने फंदा लगाकर दे दी जान

आखिर क्यों पति और पत्नी ने यह जानलेवा कदम उठाया? सवाल कई है और इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल पाएगा।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
chamoli news: Husband and wife commit suicide in chamoli
Image: Husband and wife commit suicide in chamoli

चमोली: आखिर रिश्तों में ऐसा क्या होने लगा है कि मामला खुदकुशी और जान लेने तक आने लगा है? आखिर क्यों लोग छोटी छोटी सी बातों पर जान लेने और जान देने को उतारू हो रहे हैं? आज उत्तराखंड से दो बेहद दुखद खबरें सामने आई हैं। पहली खबर उधम सिंह नगर से आई, जहां पति ने जहर खा लिया तो पत्नी की लाश पेड़ से लटकी मिली। दूसरी खबर चमोली जिले से आई है। यहां पत्नी ने घर में फांसी लगा ली तो पति ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। दिल दहला देने वाली ये खटना चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक है सतूड़ गांव की है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही विनोद नेगी की शादी मोहनखाल की प्रीति से हुई थी। अब न जाने क्या हुआ कि विनोद नेगी ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी और पत्नी प्रीति ने घर में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है। 1 साल पहले हुई शादी का इतना भयावह अंत आखिर कैसे हुआ? आखिर क्यों पति और पत्नी ने यह जानलेवा कदम उठाया? सवाल कई है और इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही मिल पाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जब शहर की सड़कों का ये हाल है, तो पहाड़ में क्या हाल होगा..जरा सोचिए