बधाई: भारत के लिए ओलंपिक से आई खुशखबरी, पहलवान रवि कुमार ने जीता सिल्वर मेडल

पहलवान रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल जीता है। हालांकि रवि कुमार फाइनल में पहुंच गए थे लेकिन फाइनल में उन्हें 4-7 से हार मिली।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
ravi kumar silver medal: Wrestler Ravi Kumar won silver medal in Olympics
Image: Wrestler Ravi Kumar won silver medal in Olympics

कोटद्वार: ओलंपिक खेलों से भारत के लिए एक अच्छी खबर है। पहलवान रवि कुमार दहिया ने सिल्वर मेडल जीता है। हालांकि रवि कुमार फाइनल में पहुंच गए थे लेकिन फाइनल में उन्हें 4-7 से हार मिली। हमने आपको पहले ही बता दिया था कि कुश्ती में भारत का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो चुका है। पहलवान रवि दहिया टोक्यो ओलंपिक में 57 किलोग्राम वर्ग की फ्रीस्टाइल कुश्ती के सेमीफाइनल मुकाबले में कजाकिस्तान के पहलवान को हराकर भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था। कजाखस्तान के पहलवान को चारों खाने चित कर उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी थी। हालांकि फाइनल में रवि गोल्ड से चूक गए लेकिन फिर भी सिल्वर मेडल उनके हाथ लगा है। इसके साथ ही सभी दहिया ओलंपिक में कुश्ती में पदक हासिल करने वाले भारत के चौथे पहलवान होंगे। इससे पहले पहलवान सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त और साक्षी मलिक ओलंपिक में पदक हासिल कर चुके हैं। रवि दहिया को बधाई दें



यह भी पढ़ें - ओलंपिक में ऐतिहासिक जीत: 41 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास