Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: आपको यकीन नहीं होगा लेकिन उस महिला की गुहार के बाद हाईकोर्ट ने सरकार से राय मांगी है। कोर्ट ये जानना चाहती है कि आखिर दूसरे देशों में ऐसे मामलों को लेकर क्या स्टैंड लिया जाता है? अब सवाल ये है कि आखिर ये गुहार किसने लगाई? उत्तराखंड हाईकोर्ट में उस महिला ने गुहार लगाई है, जिसका पति नाबालिग के साथ गैंगरेप के मामले में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। उस बलात्कारी की पत्नी ने हाईकोर्ट में गुहर लगाई है कि वो मातृत्व सुख चाहती है, इसलिए उसके पति को कुछ समय के लिए बेल पर छोड़ा जाए। इसके बाद उत्तराखँड हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस कोर्ट ने सरकार से इस मामले में राय मांगी है। ये याचिका हल्द्वानी के सचिन की ओर से दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता सचिन और उसके तीन साथियों को नैनीताल सेशन कोर्ट ने नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा सुनाई थी। ये वारदात 7 साल पहले की है। बलात्कारी की ज़मानत याचिका को कोर्ट द्वारा पहले भी दो बार खारिज कर चुका है। आगे पढ़िए