Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां देवभूमि उत्तराखंड के होनहार नौजवानों ने अपनी काबिलियत का जलवा ना दिखाया हों. शिक्षा से लेकर खेल के मैदान तक गीत-संगीत से लेकर रंगमंच की दुनिया तक कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां राज्य के युवाओं ने देशवासियों के सामने अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है. लेकिन एक वक्त था जब क्रिकेट को सिर्फ पुरुषों का खेल माना जाता था. इस खेल में पुरुषों का दबदबा हुआ करता था, लेकिन बदलते वक्त के साथ बेटियां भी इस खेल में एंट्री कर चुकी हैं और शानदार प्रदर्शन भी कर रही हैं देवभूमि की होनहार बेटियाँ आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है चाहे आप बड़े बड़े अनुसंधान केन्द्र ले लो या फिर भारतीय सेना तो फिर खेलकुद की दुनिया में कैसे राज्य की बेटियाँ पीछे रह सकती हैं. जी हाँ हम बात कर रहे हैं राज्य के उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लाक के जरड़ा गांव निवासी मोनिका चौहान की जिनका चयन उत्तराखंड महिला सीनियर क्रिकेट टीम के कैंप के लिए हुआ है. मोनिका चौहान आल राउंडर खिलाड़ी है, जहां उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है वहीं उन्हे बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है.