Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखँड के वीर सपूतों ने हर बार जान हथेली पर रखकर देश सेवा के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। ऐसे वीर सपूतों को हमारा नमन है। इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। पिथौरागढ़ जिले के बढ़ाबे टोली गांव का जांबाज संजय चंद अब हमारे बीच नहीं रहा। बताया जा रहा है कि संजय चंद असम राइफल में तैनात थे। वो 2 कुमाऊं रेजीमेंट के वीर जवान थे। असम से उनकी शहादत की खबर उनके परिवार तक पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों को सूझ नहीं रहा कि आखिर क्या करें? पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत ने भी जवान की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
पिथौरागढ़ के बड़ाबे तोली निवासी संजय चन्द जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिला है, शहीद हुए संजय चन्द आसाम में तैनात थे।...
Posted by Chandra Prakash Pant on Saturday, August 7, 2021