Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: दहेज प्रथा के चलते न जाने कितनी महिलाओं को अब भी ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। कानून के विरुद्ध होते हुए भी लोग धड़ल्ले से विवाहिता स्त्रियों को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। उधम सिंह नगर के किच्छा में भी ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए जमकर प्रताड़ित किया। दहेज में 30 लाख एवं गाड़ी नहीं मिलने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी सास, ससुर, ननद एवं पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि पीड़िता के पति एवं उसके ससुर सास एवं ननद कम दहेज को लेकर उसको रोज प्रताड़ित करते थे और उसको शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित भी करते थे। दहेज में 30 लाख एवं गाड़ी की मांग पूरी ना होने पर उसके ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से भी निकाल दिया। चलिए आपको पूरे मामले की संक्षिप्त से जानकारी देते हैं। पीड़िता की पहचान सीमा के रूप में हुई है जो कि वार्ड नंबर 3 यूएस नगर किच्छा की निवासी है।