Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर के खटीमा में बड़ा हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार 13 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मासूम की मौत के बाद घरवाले गहरे सदमे में हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाला मासूम घर का इकलौता चिराग था। सोमवार को वो अपनी मां संग स्कूटी पर बैठकर ननिहाल जा रहा था, लेकिन किसे पता था कि रास्ते में अनहोनी हो जाएगी। जैसे ही स्कूटी पीलीभीत रोड पर पहुंची, मंडी समिति के पास ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा होते ही स्कूटी पर सवार मां-बेटे सड़क पर गिर पड़े। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां भी गंभीर रूप से घायल है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे की पहचान 13 साल के देवांश बिष्ट के रूप में हुई। देवांश का परिवार पकड़िया बंगाली कॉलोनी मे रहता है।