Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में मैदानी जिलों के साथ-साथ पहाड़ में भी सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं। रफ्तार का जुनून बेगुनाहों की जान पर भारी पड़ रहा है। ताजा मामला अल्मोड़ा का है। जहां बेकाबू ट्रक ने बैंक में तैनात गार्ड को कुचल दिया। हादसे में गार्ड की मौत हो गई। वहीं एक्सीडेंट के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, फुटेज में आरोपी चालक के गढ़वाल सीमा पर मेहलचौरी की तरफ निकलने का पता चला है। बताया जा रहा है कि गैरसैंण पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। हादसा चौखुटिया के धनस्यारी राजस्व क्षेत्र में हुआ। जहां एसबीआई की नगर शाखा में तैनात सुरक्षाकर्मी महेंद्र सिंह थापा रोज की तरह जमणिया गांव के पास सुबह की सैर पर निकले थे। इसी दौरान कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। 45 साल के महेंद्र सिंह थापा वहीं गिर पड़े और ट्रक उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गया।