Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक महिला बीते बुधवार को घर से लापता हो गई थी। अब ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट गंगा तट से महिला का सामान और सुसाइड नोट बरामद हुआ है। महिला का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है लेकिन सुसाइड नोट में महिला ने कुछ बड़ी बातें लिखी है। सुसाइड नोट में महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। इसी को महिला ने मौत की वजह बताई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा महिला की तलाश के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। टिहरी गढ़वाल के घनसाली के के बाजियाल गांव की रहने वाली मंजू पंवार की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। उनकी शादी दीपक नाम के युवक से हुई थी। वह 6:00 बजे घर से लापता हो गई थी। महिला के पति ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। आगे पढ़िए