उत्तराखंड: जन्मदिन पर घर आई महेंद्र नेगी की लाश, दोस्तों के साथ नदी में मनाई थी आखिरी बर्थडे पार्टी

दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने गए 8 छात्रों में से 2 की कोसी नदी में डूबकर मृत्यु, जन्मदिन के दिन घर पहुंचा छात्र का शव, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
haldwani kosi river: 2 friends drowned in kosi river haldwani
Image: 2 friends drowned in kosi river haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। ओखलढूंगा के झूला पुल पर दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें 2 छात्रों की कोसी नदी में बहने से मृत्यु हो गई है। बता दें कि झूला पुल पर जन्मदिन मनाने गए 8 छात्रों में से दो कोसी नदी में बह गए। सभी छात्रों का कोसी नदी में नहाने का प्लान बना था मगर नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ा हुआ था जिस कारण 2 छात्र नदी में नहाने के दौरान डूब गए और उनकी मृत्यु हो गई। मृतकों में वो छात्र भी शामिल था जिसका जन्मदिन था। पुलिस ने दोनों छात्रों के शव घटनास्थल से तकरीबन 4 किलोमीटर दूर कुनखेत के पास से बरामद कर लिए हैं। जिस छात्र का जन्मदिन मनाने उसके दोस्त गए थे उसके पिता पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण में जिला पंचायत के सदस्य हैं। हादसे के बाद से ही दोनों छात्रों के घर में कोहराम मचा हुआ है और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा आखिर किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके बच्चों की जिंदगी का अंत इतना दर्दनाक होगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड को प्रकृति दे रही है अल्टीमेटम, नासा की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण तहसील के निवासी और जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह का 18 वर्षीय बेटा महेंद्र सिंह नेगी अपने घर से दूर स्थित चाचा दीपक सिंह नेगी के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। महेंद्र सिंह नेगी 12वीं का छात्र था और रहे ग्रीन फील्ड स्कूल का विद्यार्थी था। गुरुवार को दीपक सिंह नेगी का जन्मदिन था और अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसने अपने अन्य स्कूल के दोस्तों के साथ कोसी नदी के किनारे ओखलाढूंगा जाने का तय किया। वह अपने दोस्त सुमित, गुरमेल, विशाल, अनमोल, पवन, जतिन और प्रकाश के साथ बाइक में ओखलाढूंगा गया। सुबह तकरीबन 12 बजे सभी दोस्त झूला पुल पर पहुंचे। दोस्तों के बीच चल रही मस्ती और मजाक के बीच में अचानक ही महेंद्र नेगी और सुमित ने नदी में नहाने के लिए कोसी नदी में छलांग लगा दी। मगर जल स्तर बड़े होने के कारण पानी के तेज बहाव में दोनों छात्र नदी में बह गए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल, पद्म पुरस्कार के लिए भेजा जाएगा गढ़रत्न नेगी जी का नाम
दोनों दोस्तों को नदी में बहता देखकर अन्य सभी दोस्तों के होश उड़ गए और उन्होंने वहां पर मदद के लिए गुहार लगानी शुरू कर दी। उन्होंने अपने दोनों दोस्तों को बचाने का प्रयास भी किया मगर वे उनको बचा न सके। छात्रों की चीख-पुकार सुनकर वहां पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति ने प्रधान कीर्ति सिंह को इस बात की सूचना दी और इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों छात्रों की खोजबीन शुरू की तो दोनों का शव वहां से 4 किलोमीटर दूर पुलिस ने बरामद किया। सभी छात्र ग्रीन फील्ड एकेडमी के थे। हादसे के बाद से ही दोनों छात्रों के घरों में कोहराम मचा हुआ है और उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों छात्रों के शव बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।