गढ़वाल: चौबट्टाखाल की बहादुर सावित्री..जंगल में झपटा गुलदार, हाथ में दरांती लेकर मार भगाया

गुलदार महिला के शरीर से मांस नोंच रहा था, सावित्री देवी भयानक पीड़ा से गुजर रही थी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दरांती लेकर गुलदार से जूझने लगी। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Leopard attack Pauri Garhwal: Leopard attack on Savitri in Chaubattakhal
Image: Leopard attack on Savitri in Chaubattakhal

पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ की जिंदगी मुश्किल ही सही, लेकिन यहां की महिलाएं इन चुनौतियों से जूझना खूब जानती हैं। अब पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल में ही देख लें, यहां घास काट रही एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार महिला के शरीर से मांस नोंचने लगा, घायल महिला भयानक पीड़ा से गुजर रही थी, लेकिन उसने हार नहीं मानी और दरांती लेकर गुलदार से जूझने लगी। महिला की हिम्मत देखकर गुलदार को भी वहां से भागना पड़ा। गुलदार के हमले में महिला के हाथ और पांव में गंभीर चोटें आई हैं। महिला को नौगांवखाल स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना पट्टी मवालस्यूं के अंतर्गत आने वाले ग्राम इसोटी (एकेश्वर) की है। 50 वर्षीय सावित्री देवी यहीं रहती हैं। बीते दिन सावित्री हर रोज की तरह घास लेने के लिए जंगल गई थीं। तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार ने सावित्री देवी के हाथों और पैरों से मांस नोंच लिया, वो महिला की गर्दन पर भी हमला करने वाला था, लेकिन तभी सावित्री देवी ने दरांती निकाल ली और गुलदार के मुंह पर ताबड़तोड़ वार करने लगी।

यह भी पढ़ें - पहाड़ का बेटा..अपने दम पर 700 गरीब बच्चों को पढ़ाया, खुद 3 साल से नंगे पैर चल रहा है
इससे गुलदार घबरा गया और महिला को छोड़कर जंगल की तरफ भाग निकला। बाद में महिला का शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और लहूलुहान महिला को नौगांवखाल स्थित राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गुलदार के हमले में सावित्री देवी की जान तो बच गई, लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल रेफर किया गया है। महिला के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। राजस्व उपनिरीक्षक शीशपाल राणा ने बताया कि घटना के वक्त सावित्री देवी पत्नी राकेश चंद्र गांव से कुछ दूरी पर स्थित मनगढ़ी तोक के जंगल में गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास लेने गई थी, तभी गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं। गुलदार के हमले की बढ़ती घटनाओं से लोग दहशत में हैं। वहीं घटना के बाद डीएफओ पौड़ी ने गांव के आसपास पिंजरा लगाने के आदेश जारी किए हैं।