उत्तराखंड: ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को किया शूट, मचा हड़कंप

कांस्टेबल सुनील कुमार ने ड्यूटी के दौरान सुबह करीब 9 बजे सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल अपने बेटे के एक्सीडेंट के चलते डिप्रेशन में था। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar Police: Police Constable shot himself in haridwar
Image: Police Constable shot himself in haridwar

हरिद्वार: कहते हैं जिंदगी खुदा की सबसे अनमोल नेमत है, लेकिन कई बार जिंदगी इस कदर दुश्वारियों में घिर जाती है, कि इंसान को जान देना ही हर समस्या का हल लगने लगता है। सिपाही सुनील कुमार की जिंदगी में भी जरूर ऐसी ही दिक्कतें रही होंगी। तनाव झेला न गया तो सुनील ने सरकारी थ्री नॉट थ्री राइफल से खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटना हरिद्वार की है। जहां जिला कलेक्ट्रेट में ट्रेजरी वार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। कांस्टेबल सुनील कुमार ने ड्यूटी के दौरान सुबह करीब 9 बजे सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना की जानकारी पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। कांस्टेबल सुनील कुमार 50 साल के थे। वो उत्तर प्रदेश के फरीदाबाद के रहने वाले थे। सिपाही की ड्यूटी के दौरान मौत से पुलिस महकमे में सनसनी फैली हुई है। सुनील कुमार ने अचानक खुदकुशी क्यों की, इसकी साफ-साफ वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन उनके सहकर्मियों का कहना है कि कुछ ही दिनों पहले कांस्टेबल के बेटे का रोड एक्सीडेंट हुआ था। तब से सुनील कुमार डिप्रेशन में थे। वो हमेशा परेशान रहते थे। शायद बेटे की खराब तबीयत से जुड़ी चिंता ने ही उन्हें खुदकुशी कर लेने पर मजबूर कर दिया। फिलहाल पुलिस ट्रेजरी वार्ड में तैनात सिपाही की मौत के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऋषभ बनकर दीक्षा की हत्या करने वाला इमरान गिरफ्तार, पेशे से है कबाड़ी