Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले का खूबसूरत पहाड़ी कस्बा घनसाली। 24 साल की मंजू पंवार अपने पति दीपक और ससुरालियों के साथ यहीं रहती थी। 12 अगस्त की सुबह मंजू घर से अचानक लापता हो गई। पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी तो परेशान पति दीपक ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच आगे बढ़ी तो मंजू के मोबाइल की लोकेशन ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में मिली। पुलिस वहां पहुंची तो घाट पर मंजू का ट्रॉली बैग मिला। उसमें से एक डायरी और सुसाइड नोट मिला। परिजनों को लगा मंजू ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस भी शव की तलाश में जुट गई। गंगा में कई दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। अब पता चला है कि विवाहिता मंजू महाराष्ट्र के मुंबई में है। परिजन उसे लेने के लिए मुंबई गए हैं। मंजू का मायका ऋषिकेश में है। पुलिस के मुताबिक मंजू ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि शादी के बाद बच्चा न होने पर सास, ससुर और पति उसे ताना देते थे। आगे पढ़िए