Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तरांड में बारिश का दौर लगातार जारी है। बारिश के साथ साथ पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला भी लगातार जारी है। लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि भूस्खलन की वजह से कई सड़कें जाम हैं। ऐसे में पहाड़ों पर सफर करना बेहद ही खतरनाक साबित हो रहा है। इस बीच एक दुखद खबर अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे से आई है। यहां बारिश के बाद पहाड़ी से गिरे पत्थर गिर रहे थे। इन पत्थरों की चपेट में एक बाइक आ गई, जिस पर दो दोस्त सवार थे। पत्थरों से टकराने के बाद बाइक खाई में गिर गई। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा बाइक में सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व सेना के जवानों ने रेस्क्यू कर दोनों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि आज सुबह हल्द्वानी के सौरभ सागर और उसका साथी पंकज गोस्वामी बाइक से अल्मोड़ा जा रहे थे। हाइवे पर पहाड़ी से अचानक पत्थर बाइक पर आ गिरा। पत्थर के साथ ही दोनों बाइक सवार खाई की ओर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने पुलिस व वहां से जा रहे सेना के जवानों के साथ मिलकर दोनों घायलों को गरम पानी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने सौरभ सागर को मृत घोषित कर दिया। पंकज गोस्वामी को हल्द्वानी भेजा गया है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ट्रक-कार की टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, CPU दरोगा की मौके पर दर्दनाक मौत