जय हिंद: गढ़वाल राइफल का वीर सपूत सीमा पर आतंकी मुठभेड़ में शहीद

गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Pauri garhwal news: Subedar ram singh martyr in jammu Kashmir
Image: Subedar ram singh martyr in jammu Kashmir

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के वीर सपूतों ने हमेशा देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। जब जब भी मातृभूमि की रक्षा की बात सामने आई तो पहाड़ के वीर सपूतों ने अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया। याद रखिए यही वह वीर सपूत हैं जिनकी वजह से हम अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। 16 गढ़वाल राइफल के सूबेदार राम सिंह जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। सूबेदार राम सिंह मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के सालाना गांव के रहने वाले थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि थाना मंडी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी है। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। अचानक आतंकवादियों की तरफ से गोलियां चलनी शुरू हो गई और इसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। जम्मू कश्मीर में तैनात एक सैन्य अधिकारी का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान राष्ट्रीय राइफल्स के एक जेसीओ को गोलियां लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल थे। इस वजह से वह शहीद हो गए। राज्य समीक्षा देश के इस वीर सपूत को नमन करता है।
यह भी पढ़ें - पौड़ी गढ़वाल: चौबट्टाखाल के जंगल में मिली नवजात शिशु की लाश, क्षेत्र में मचा हड़कंप