Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद हर देश डरा हुआ है। सभी देश अपने नागरिकों को अफगानिस्तान से वापस ला रहे हैं। अफगानिस्तान से आईटीबीपी के 99 कमांडो की टुकड़ी भी वतन वापस आ गई है। इस टुकड़ी के साथ तीन खोजी कुत्ते माया, बॉबी और रूबी भी सैन्य विमान से भारत लौट आए हैं। वापस आने वालों में दूतावास के कर्मचारियों के साथ अन्य भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। अफगानिस्तान में बिगड़े हालात के बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन खोजी कुत्तों को भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान द्वारा काबुल से वायु सेना स्टेशन जामनगर में उतारा गया। वहां से ये दिल्ली के आईटीबीपी छावला कैंप पहुंचे। यहां आपको माया, बॉबी और रूबी के बारे में कुछ खास बातें बताते हैं। इन्हें 2019 में काबुल में तैनात किया गया था। खोजी कुत्तों को पंचकुला में स्थित प्रशिक्षण स्कूल में प्रशिक्षित किया गया था। इन तीनों खोजी कुत्तों ने अफगानिस्तान में तैनाती के दौरान कई आईईडी विस्फोटक उपकरणों का पता लगाया।