Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड गौरवशाली सैन्य परंपरा वाला प्रदेश रहा है। सेना को अफसर और जवान देने के मामले में इस राज्य का कोई सानी नहीं। यहां सेना का हिस्सा होना आज भी गौरव का प्रतीक माना जाता है। चंपावत के लडोली गांव में रहने वाला जोशी परिवार भी सालों से इस परंपरा को निभाता आ रहा है। अब परिवार के सदस्य मेजर जनरल गजेंद्र जोशी सेना में लेफ्टिनेंट जनरल बनने वाले हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव लडोली में रहने वाले गजेंद्र जोशी फिलहाल मेजर जनरल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वो दिल्ली में तैनात हैं। यहां आपको मेजर जनरल गजेंद्र जोशी के सैन्य सफर के बारे में भी बताते हैं। वो 19 दिसंबर 1987 को आईएमए से कमीशन प्राप्त कर सेना में शामिल हुए थे। श्रीलंका से लेकर जम्मू कश्मीर तक कई ऑपरेशंस में हिस्सा लेने वाले मेजर जनरल गजेंद्र जोशी एनडीए खड़गवासला में इंस्ट्रक्टर के पद पर भी तैनात रहे।