Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: तालिबान की सत्ता आते ही अफगानिस्तान में एक बार फिर बर्बरता का दौर शुरू हो गया है। तालिबान की क्रूरता से लोग डरे और सहमे हुए हैं। अफगानिस्तान के हालात को देखते हुए वहां फंसे भारतीय सरकार से मदद मांग रहे हैं, ताकि वो अपने देश लौट सकें। उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में लोग नौकरी के लिए अफगानिस्तान गए हैं। इसमें से अधिकतर पूर्व सैनिक हैं। यह वहां दूतावासों के साथ ही विभिन्न कंपनियों में सुरक्षा में तैनात थे। जो लोग वापस लौट आए हैं, उनके परिजन राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन दर्जनों लोग अब भी अफगानिस्तान में ही फंसे हैं। वहां फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद प्रयासरत हैं। शासन की तरफ से अफगानिस्तान में फंसे उत्तराखंड के 110 मूल निवासियों के नाम राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय को भेजे हैं। उत्तराखंडवासियों की सकुशल वापसी के लिए प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से फोन पर वार्ता भी की।