गढ़वाल: गहरी खाई में गिरी दिल्ली के पर्यटकों की कार, दो लोगों की मौके पर मौत

पौड़ी गढ़वाल से एक खबर सामने आ रही है। यहां लैंसडाउन-गुमखाल मोटर मार्ग पर पर्यटकों की एक कार खाई में गिर गई।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Pauri Garhwal News: Car fell into a ditch on Lansdowne road of Pauri Garhwal
Image: Car fell into a ditch on Lansdowne road of Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में हर दिन हादसे बढ़ रहे हैं। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में बुरा हाल है। बारिश के वक्त पहाड़ की सड़कों पर सफर करना बेहद मुश्किल है। इस बीच पौड़ी गढ़वाल से एक खबर सामने आ रही है। यहां लैंसडाउन-गुमखाल मोटर मार्ग पर पर्यटकों की एक कार खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में दिल्ली के 2 पर्यटकों की मौत हो गई। ये हादसा देर रात का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली से तीन पर्यटक एक कार में सवार होकर लैंसडाउन की ओर घूमने आए थे। मध्य रात्रि के बाद कार बौंठा गांव की सीमा के अंतर्गत फाइबर बैंड के पास अनियंत्रित होकर 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर की। सूचना मिलते ही लैंसडाउन कोतवाली से कोतवाल संतोष कुंवर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घना कोहरा होने के कारण कार का पता नहीं चल पाया। इसके बाद सुबह एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। आखिरकार कार से दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए। मारे गए एक पर्यटक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान हुई। वो दिल्ली के नफजगढ़ का रहने वाला अनुज वत्स था। मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिसके आधार पर दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस का खोजी अभियान जारी है
यह भी पढ़ें - गुड न्यूज: ऋषिकेश में लंबे वक्त बाद शुरू होने जा रहा है राफ्टिंग का रोमांच, किराया जान लीजिए