Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड में धड़ल्ले से स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर देह का व्यापार चल रहा है। पुलिस ने बीते रोज हल्द्वानी में एक स्पा सेंटर का भंडाफोड़ किया है जहां मसाज के नाम पर सैक्स रैकेट चल था। वहां मसाज के नाम पर बॉडी टू बॉडी मसाज की सुविधा दी जा रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने स्पा मैनेजर, दो संचालिकाओं समेत 5 युवकों पर मुकदमा दर्ज किया हैं। स्पा सेंटर के अंदर लड़कियों को व्हाट्सएप मेसेज के जरिए कस्टमर बुक भी करते थे। सभी युवतियों को 10-10 हजार में नौकरी के लिए रखा जाता था और देह का व्यापार किया जाता था। दरअसल पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि स्पा सेंटर की आड़ में दुमुवाडूंगा पनचक्की में स्थित एक स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने वहां पर छापा मारा और मौके में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया। पुलिस ने वहां से दो युवतियों का भी रेस्क्यू किया है।