Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में कई दिनों से लगातार हो रही बरसात के कारण पहाड़ों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। जगह-जगह से लैंडस्लाइड, जलभराव सड़क एवं हाईवे के टूटने की बुरी खबरें सामने आ रही हैं। आज सुबह से ही उत्तराखंड की कई जगहों पर कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई जगहों पर भूस्खलन होने के कारण यातायात ठप पड़ गया है और सड़कों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सड़के नदियों में तब्दील हो चुकी हैं और तिनके की भांति वाहन एवं घर उफनती हुई नदियों में बह रहे हैं। बीते गुरुवार को पिथौरागढ़ में उफनते हुए नाले में एक गाड़ी फंस गई जिसको बहुत मुश्किल से निकाला गया। पिथौरागढ़ तहसील मुख्यालय से ढाई किलोमीटर दूर जैती गांव के पास एक गाड़ी नाले के तेज बहाव में फंस गई जिसको कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। गाड़ी में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।