उड़ता उत्तराखंड: 20 साल का लड़का..पहले चोरी करते पकड़ा गया, अब स्मैक के साथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस ने 20 साल के लड़के को स्मैक की तस्करी करते पकड़ा। ये लड़का अपने शौक पूरे करने के लिए नशा बेचता था। वो पहले भी चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
almora samck smuggling: 20 year old boy arrested in almora for selling smack
Image: 20 year old boy arrested in almora for selling smack

अल्मोड़ा: उत्तराखंड को न जाने किसकी नजर लग गई है। कभी शांत समझे जाने वाले पहाड़ों में अब युवा तेजी से अपराध की तरफ मुड़ रहे हैं। नशा तस्करों के चंगुल में फंसकर अपनी और दूसरों की जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। मामला अल्मोड़ा का है। जहां पुलिस ने 20 साल के लड़के को स्मैक की तस्करी करते पकड़ा। पकड़े गए युवक से 58 हजार कीमत की स्मैक बरामद हुई। ये लड़का अपने शौक पूरे करने के लिए नशा बेचता था। पुलिस उसे पकड़ कर थाने लाई तो युवक के बारे में एक और खुलासा हुआ। पता चला कि आरोपी साल 2018 में चोरी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस कार्रवाई होने के बाद भी आरोपी में कोई सुधार नहीं हुआ और वो स्मैक बेचने लगा। आपको बता दें कि अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। अभियान के दौरान पुलिस सिकुड़ा बैंड के पास चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: टीवी चैनलों की मशहूर टैरो कार्ड रीडर से होटल में रेप, वीडियो वायरल करने की धमकी
तभी एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 05.84 ग्राम स्मैक मिली। इलेक्ट्रिक तराजू भी मिला। आरोपी की शिनाख्त अंशुल पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई। वो राजपुरा धारानौला का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अंशुल साल 2018 में भी मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हुई थी। अब पुलिस ने उसे स्मैक बेचते पकड़ा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो हल्द्वानी से कम कीमत पर स्मैक खरीदकर लाता था, जिसे स्थानीय युवाओं को महंगे दामों में बेचा जाता था। फिलहाल युवक पुलिस की गिरफ्त में है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पिछले कुछ समय से उत्तराखंड में नशा तस्करी के मामले तेजी से बढ़े हैं। चिंता वाली बात ये है कि प्रदेश में महिलाएं और कॉलेज के छात्र भी नशा तस्करी में लिप्त मिल रहे हैं। नशे के खिलाफ पुलिस प्रदेशभर में अभियान चला रही है।