Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ में रक्षाबंधन के ठीक एक हफ्ते बाद हुए सड़क हादसे में एक बहन ने अपने भाई को खो दिया। यहां बेकाबू बाइक गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवक की बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद से मृतक युवक के घर में कोहराम मचा है। माता-पिता रो-रोकर बेसुध हो गए हैं। हादसे में मारे गए युवक की पहचान 19 साल के करण सिंह पुत्र मोहन सिंह के रूप में हुई। करण बटकातोली चोनाला में अपने परिवार के साथ रहता था। वो 12वीं का छात्र था। जबकि उसकी 21 वर्षीय बड़ी बहन भावना बीए में पढ़ती है। करण और भावना गंगोलीहाट में अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई जारी रखे हुए थे। रविवार को छुट्टी होने की वजह से दोनों ने अपने माता-पिता से मिलने का प्लान बनाया।