Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: पहाड़ में सड़कें पहले ही बदहाल थीं, उस पर लगातार जारी बारिश से कोढ़ में खाज जैसे हालात बने हुए हैं। सफर सुरक्षित नहीं रह गया है। आए दिन सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं। शनिवार शाम एक दुखद खबर उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल से आई। जहां बेकाबू कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उधर हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के घर पहुंची, वहां कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा बालगंगा तहसील क्षेत्र में हुआ। जहां नागेश्वर सौड़-गोना मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम कार सवार चमियाला से सरकंडा गांव जा रहे थे। कार जैसे ही नागेश्वर सौड़ के बुगलीधार के समीप पहुंची, चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया। बेकाबू कार 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।