Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बात अगर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की करें तो अब तक जंगली जानवरों से अपनी खेती बचाने के लिए जूझ रहे ग्रामीणों पर अब परिजनों की सुरक्षा का खतरा भी मंडराने लगा है। पर्वतीय इलाकों में जंगली जानवर भरी दुपहरी में भी लोगों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ का है यहां नैनीसैनी में पास के जंगल में मवेशी चुगाने गए एक ग्रामीण पर गुलदार ने हमला कर दिया, लेकिन युवक बहादुर निकला। उसने गुलदार के सामने हार मानने की बजाय उससे दो-दो हाथ करने की ठान ली। हिम्मत न हारते हुए युवक ने गुलदार पर दरांती से ताबड़तोड़ तब तक प्रहार किया जब तक की गुलदार ने दम नहीं तोडा। साथ ही आत्मरक्षा के लिए गुलदार को मार गिराने की सूचना युवक ने स्वयं ही वन विभाग को दी