Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: खुदकुशी किसी समस्या का हल नहीं है, लेकिन कई बार जीवन ऐसे दोराहे पर ला खड़ा करता है, जहां लोग जिंदगी से मुंह मोड़कर चले जाते हैं। महिला कांस्टबल प्रियंका गुड़ियाल की जिंदगी में भी जरूर ऐसी ही कुछ दिक्कतें रही होंगी, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। नया गांव चौकी में तैनात आईआरबी सेकेंड बटालियन की महिला कांस्टेबल प्रियंका अपने कमरे में फांसी से झूलती पाई गई। प्रियंका सिर्फ 32 साल की थी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें मृतका ने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रियंका पटेलनगर क्षेत्र के झिवरहेड़ी गांव की रहने वाली थी। प्रियंका का भाई आशीष गुड़ियाल भी उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल है और इन दिनों टिहरी गढ़वाल में तैनात है। पुलिस ने बताया कि कारबारी क्षेत्र में एक युवती के खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां प्रियंका फांसी के फंदे से लटकी मिली। प्रियंका के पिता नहीं थे। बताया जा रहा है कि प्रियंका वर्तमान में आईआरबी सेकेंड बटालियन में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात थी। प्रियंका ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन इसमें प्रियंका ने खुदकुशी के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। बहरहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था शिक्षक पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला