Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड में एक ओर विकास की बात होती है मगर लोगों की मानसिकता का विकास शायद नहीं हो पाया है। अब देखिए न, उधमसिंह नगर में दहेज में गाड़ी नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने नवविवाहिता की जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। मामले में पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट के दरवाजे खटखटाए और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता के पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि शादी के बाद से ही पीड़िता के ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते थे और दहेज लाने का दबाव भी बनाते थे। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। पीड़िता की सुभाष कालोनी की रहने वाली है। पीड़िता ने कोर्ट को सौंपे गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 2019 के दिसंबर में खेड़ा के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। अपनी बेटी के विवाह में मायके वालों ने जमकर खर्च किया और खूब दहेज बेटी के साथ भेजा। यहां तक कि मंगनी की रस्म में भी पीड़िता के मायके वालों ने खातिरदारी और तोहफे देने में कोई कंजूसी नहीं की।