Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार में गाड़ी को स्टार्ट मोड पर डाल कर सब्जी खरीदना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। बता दें कि कोटद्वार में स्टार्ट गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर एक व्यक्ति सब्जी खरीदने लगा और वह जैसे ही पीछे मुड़ा तो उसकी गाड़ी गायब हो गई। हादसा देवी रोड पर तड़ियाल चौक का बताया जा रहा है। घटना बीते शुक्रवार रात तकरीबन 8:30 बजे की है। गाड़ी के मालिक का कहना है कि गाड़ी के अंदर महंगे मोबाइल, लैपटॉप और 85 हजार नगदी थे जो कि चोर अपने साथ लेकर फरार हो गए हैं। गाड़ी के मालिक ने पुलिस में गाड़ी के चोरी होने की सूचना दे दी है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। वाहन के मालिक मोहन राणा मुरादाबाद में टाटा मोटर्स के प्रबंधक हैं और आजकल कोटद्वार के भाबर में अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। शुक्रवार को वह अपनी गाड़ी से कोटद्वार में मकान का निर्माण कार्य देखने के लिए आए थे और रात में तकरीबन 8:30 बजे उन्होंने देवी रोड पर तड़ियाल चौक के पास अपनी गाड़ी को खड़ी कर उसको स्टार्ट मोड पर छोड़ दिया और वह सब्जी खरीदने लगे। सब्जी खरीद कर वह जैसे ही पीछे पमुड़े तो उनकी गाड़ी गायब हो चुकी थी।