हल्द्वानी के विनय बिष्ट बाहर से आने वाले पर्यटकों को मंडुवे से बने मोमो और पिज्जा का जायका चखा रहे हैं, साथ ही उन्हें इससे अच्छी आमदनी भी हो रही है।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Vinay Bisht of Haldwani made Pizza-Momo from Manduve
हल्द्वानी: पिज्जा-मोमो का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये हमारी जीभ को खूब सुहाते हैं, लेकिन सेहत को नहीं। यही वजह है कि फिटनेस फ्रीक लोग पिज्जा-मोमोज से दूर ही रहते हैं, लेकिन अगर हम कहें कि इन्हें भी मंडुवे का इस्तेमाल कर सेहतमंद बनाया जा सकता है, तो आप क्या कहेंगे। सोचकर ही अच्छा लगा न, इस मुश्किल से लगने वाले काम को उत्तराखंड के एक हुनरमंद युवा ने संभव कर दिखाया है। हल्द्वानी का ये युवा बाहर से आने वाले पर्यटकों को मंडुवे से बने मोमो और पिज्जा का जायका चखा रहा है, साथ ही इससे उन्हें अच्छी आमदनी भी हो रही है। हम बात कर रहे हैं विनय बिष्ट की। कोरोना काल में अपनी जॉब गंवा चुके विनय बिष्ट ने हल्द्वानी के काठगोदाम में यूके 04 नाम से रेस्टोरेंट खोला है। जिसमें मंडुवे से बने व्यंजनों को खास जगह दी गई है। विनय इससे पहले मुंबई में एक रेस्टोरेंट चला रहे थे, काम भी अच्छा चल रहा था, तभी कोरोना की एंट्री हो गई और उन्हें वापस उत्तराखंड आना पड़ा।
यह भी पढ़ें - पहाड़ के लाल को देश के 2 बड़े संस्थानों से ऑफर, JST में हासिल की 49वीं रैंक
यहां आकर उन्होंने पहाड़ में रहकर ही काम करने का फैसला लिया, ताकि महानगर में हमेशा बनी रहने वाली अनिश्चितता से उबरा जा सके। जनवरी 2021 में उन्होंने काठगोदाम में पहाड़ी शैली में एक रेस्टोरेंट बनाया। इसे पूरी तरह उत्तराखंड के घरों के जैसा लुक दिया गया। अगस्त में रेस्टोरेंट को ग्राहकों के लिए खोल दिया। यहां मंडुवे से बने पकवानों के साथ ही ग्राहकों को खास कुल्हड़ पिज्जा परोसा जाता है। चाय से लेकर कॉफी तक हर रेसेपी में आपको पहाड़ी टच मिलेगा। विनय मैदे की जगह रेसेपी में मंडुवे का प्रयोग कर पकवानों को टेस्टी और हेल्दी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोवा और साउथ में मंडुवे के व्यंजन खूब खाए जाते हैं, लेकिन ये उत्तराखंड में रफ्तार नहीं पकड़ पाया। हमारा स्टार्टअप पहाड़ी व्यंजनों को प्रमोट करने की कोशिश है, जिसे लोगों को खूब प्यार मिल रहा है।