दुखद: गढ़वाल राइफल का वीर सपूत शहीद, बुराशी गांव में शोक की लहर

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बुराशी गांव के मनदीप नेगी के शहीद होने की खबर सामने आई है। आप भी पढ़िए
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mandeep Negi Martyr: Mandeep Negi of Pauri Garhwal martyr
Image: Mandeep Negi of Pauri Garhwal martyr

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के वीर सपूतों ने हर बार आगे बढ़कर देश की सेवा में अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। याद रहे...अगर ये वीर सपूत हैं, तभी हम अपने घरों में चैन की नींद सो रहे हैं। इस बीच एक दुखद खबर सामने आई है। उत्तराखण्ड का एक और जवान देश के लिए शहीद हो गया है। इस बात की जानकारी कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से दी है। पौड़ी गढ़वाल के पाबो ब्लॉक के बुराशी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी गढ़वाल राइफल में तैनात थे। उनकी शहादत की खबर से पूरा गांव स्तब्ध है। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर जानकारी देते हुए लिखा कि मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद खबर मिली, ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा। उन्होंने आगे लिखा है कि ‘भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें’। बताया जा रहा है कि मनदीप सिंह नेगी के 2 बड़े भाई व 1 बहन हैं। मनदीप अपने घर मे सबसे छोटे थे। उनका मेरठ में तैनात होना भी बताया जा रहा है। जिसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: टांडा रेंज में मिला मादा हाथी का शव, पोस्टमार्टम से होगा मौत का खुलासा