Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चम्पावत: पहाड़ में बारिश और पहाड़ों से गिर रहे बोल्डरों के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं, जिनमें बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। कई जगह तो सड़क चलते लोग बोल्डरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे, लेकिन दुर्भाग्य से चंपावत की रहने वाली अनीता इतनी खुशनसीब नहीं रही। बीती रात पहाड़ से गिरे एक पत्थर ने अनीता की जान ले ली। बच्ची की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। घटना लधियाघाटी क्षेत्र की है। जहां पहाड़ से गिरे विशाल पत्थर की चपेट में आने से अनीता बोहरा पुत्री श्याम सिंह बोहरा की मौत हो गई। देर शाम अनीता जानवरों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। वो घास काट रही थी कि तभी आसमान से पत्थर की शक्ल में आई मौत अनीता के सिर पर टूट पड़ी। पत्थर लगने के बाद लहूलुहान अनीता वहीं गिर पड़ी। इस बीच मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। घायल अनीता को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उसे लोहाघाट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन अफसोस की डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी अनीता बच नहीं सकी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर जैसे ही अनीता की मौत की खबर गांव पहुंची, गांव वाले स्तब्ध रह गए। अनीता अभी कक्षा 9 में पढ़ती थी। उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी, लेकिन एक हादसे ने सब खत्म कर दिया। परिवारवाले भी उस घड़ी को कोस रहे हैं, जब उन्होंने अनीता को घास लेने के लिए जंगल भेजा था। अनीता की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।
यह भी पढ़ें - दुखद: गढ़वाल राइफल का वीर सपूत शहीद, बुराशी गांव में शोक की लहर