Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रुड़की: आत्महत्या पर तमाम सवाल खड़े होते हैं ... जिंदगी खत्म करने वालों को डरपोक कहा जाता है.. मगर आत्महत्या के पीछे किसी इंसान की मानसिक स्थिति को समझना कोई नहीं चाहता। मेंटल हेल्थ के विषय पर अब भी लोग चुप्पी साधे रहते हैं। यह समझना जरूरी है कि जिंदगी खत्म करने से पहले उस व्यक्ति की मानसिक स्थिति कैसी रही होगी। मेंटल हेल्थ को समझना और उसपर खुलकर बात करना कितना जरूरी है यह इस खबर से समझिए। हरिद्वार में 20 तोला सोना लेकर एक अधिकारी की पत्नी आत्महत्या करने अपने घर से निकली। महिला के साथ उसके दो बच्चे भी मौजूद थे। महिला बच्चों के साथ गंगा नदी में कूदने जा रही थी। वो तो सही समय पर रुड़की पुलिस को इस बात की भनक लग गई उन्होंने महिला की काउंसलिंग की और उनके पति को बुलाकर और महिलाओं को उनके हवाले किया। बता दें कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी और वह अपने 12 और 10 वर्ष के मासूम बच्चों को लेकर गंगा में कूदने जा रही थी। कारण पूछने का महिला ने बताया कि वह अपनी जिंदगी से बहुत परेशान चल रही है और यही वजह है कि उसने अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने का फैसला लिया।