Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हल्द्वानी: नैनीताल में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने वाली युवती का पति सेना में है। उसने इसी साल जून में सेना में तैनात जवान के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के वैवाहिक जीवन की अभी शुरुआत ही हुई थी, कि न जाने ऐसा क्या हुआ, जिसने युवती को अचानक अपनी जिंदगी खत्म कर लेने पर मजबूर कर दिया। घटना हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र के जगदंबा नगर की है। 21 साल की दिव्या मौर्य यहीं किराए के मकान में रहती थी। इसी साल जून में दिव्या की शादी ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर में रहने वाले राकेश कुमार से हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। राकेश भारतीय सेना में है। शादी के बाद राकेश ड्यूटी पर चला गया था और पत्नी दिव्या जगदंबा नगर में किराए के मकान में रहने लगी। उसके साथ एक लड़की भी रहती थी।