Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
हल्द्वानी: बागेश्वर जिले से एक बुरी खबर सामने आ रही है.... बागेश्वर जिले के कफलानी नाचनी कपकोट निवासी 20 वर्षीया नेशनल बॉक्सर और कुमाऊं विश्वविद्यालय की छात्रा हेमलता दानू की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। मौत का कारण पता नहीं चल पाया है। हेमा दानू हल्द्वानी में एमबीपीजी कॉलेज की एमए की द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। वह हल्द्वानी में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों ने बताया कि वह हाल ही में खटीमा में मैच के हारने से तनाव में चल रही थी। उसका कहना था कि गलत अंपायरिंग के चलते वह मैच हारी है। परिजनों का कहना है कि हेमा ने तनाव के चलते आत्महत्या की है। हालांकि मृत्यु किस कारण से हुई है यह अभी तक पता नहीं लग सका है। पुलिस ने हेमा दानू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा। महज 20 वर्ष की हेमलता दानू की आकस्मिक मृत्यु से पूरे कपकोट में शोक की लहर छा गई है। लोगों ने हेमलता की मृत्यु के लिए जिम्मेदार लोगों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।