Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड की कई महत्वाकांक्षी बेटियां आज पूरे देश में उत्तराखंड का परचम बुलंद कर रही हैं। खेल का मैदान हो या कोई और क्षेत्र, हर जगह देवभूमि की लड़कियों का दबदबा है। यह खबर एक ऐसी ही बेटी को समर्पित है जिन्होंने उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। हम बात कर रहे हैं अल्मोड़ा जिले में " बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ " की ब्रांड एम्बेसडर और द्वाराहाट निवासी अदिति भट्ट की जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर समस्त देवभूमि का नाम रौशन कर दिया है। द्वाराहाट की बैडमिंटन खिलाड़ी अदिति भट्ट को भारतीय सीनियर बैडमिंटन टीम में चुन लिया गया है और अब वह विदेश में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अदिति भट्ट जूनियर युगल वर्ग में देश की नंबर एक व एकल में तीसरे स्थान की खिलाड़ी हैं। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए अब उनको भारतीय सीनियर टीम में जगह मिल गई है। उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अदिति भट्ट ने हैदराबाद में आयोजित ट्रायल में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय सीनियर टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।