Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड की बेटियों को सलाम है... खेलकूद के क्षेत्र में देवभूमि का नाम रौशन करने में होनहार लड़कियां कम नहीं हैं। हर एक खेल में उत्तराखंड की होनहार और मेहनती बच्चियों का नाम दर्ज है। नेशनल ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी राज्य की बेटियां उत्तराखंड और भारत का परचम बुलंद कर रही हैं। आज हम आपका परिचय ऐसी ही होनहार प्रतिभाशाली बेटी से करवाने जा रहे हैं जिन्होंने जु-जित्सु चैंपियनशिप में मार्शल आर्ट में भारत को रजत पदक दिलाया है और उत्तराखंड और देश का नाम गौरवान्वित किया है। हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश की मार्शल आर्ट कोच शिवानी गुप्ता की जिन्होंने आबू धाबी यूएई में आयोजित हो रही पांचवी एशियन जु-जित्सु चैंपियनशिप में भारत को रजत पदक दिलाया है। आज चैंपियनशिप का आखिरी दिन है और जु-जित्सु चैंपियनशिप में ऋषिकेश की मार्शल आर्ट्स कोच शिवानी गुप्ता ने रजत पदक प्राप्त कर अपनी काबिलियत का शानदार प्रदर्शन किया है।